{"_id":"588756f54f1c1bc37ecf4d72","slug":"10-years-old-girl-raped-at-kalaamb-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लाने गई 10 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी लाने गई 10 साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी कालाअंब में हिमाचल की सीमा से सटे हरियाणा क्षेत्र में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची का गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद हरियाणा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को महिला थाना अंबाला में दर्ज किया गया है। मामला रविवार देर शाम का है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में यह वारदात हुई।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को वह पानी लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला थाना प्रभारी मेवा देवी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस की अन्य टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेगी।