फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

कोटशेरा कॉलेज में खूनी झड़प, एसएफआई और एबीवीपी के कई कार्यकर्ता हुए जख्मी

Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। राजधानी के कोटशेरा कॉलेज में बुधवार को दो छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। इस हिंसा में दोनों गुटों के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

एबीवीपी और एसएफआई दोनों संगठनों ने इस हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। एबीवीपी के महानगर मंत्री रितिक पालसरा ने आरोप लगाया कि कोटशेरा कॉलेज में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने छिपकर उनके कार्यकर्ताओं पर हथियारों के साथ हमला किया। एसएफआई पिछले कई दिन से परिसर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं पर भद्दे कमेंट किये जा रहे थे। इसका विरोध करने पर एसएफआई ने इस हिंसा को अंजाम दिया गया। पालसरा ने कहा कि इस हमले में उनके कई कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। आरोप है कि हमले में एसएफआई कि जिला और कॉलेज इकाई के कई पदाधिकारी भी शामिल है। एबीवीपी ने इन सभी छात्रों को कॉलेज से निष्कासित करने और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएफआई के शहरी सचिव नीतीश राजटा ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इवनिंग कॉलेज और संजौली कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। बुधवार को कोटशेरा कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हथियारों के साथ हमला किया। कहा कि इस हमले में उनके पांच कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। इनमें से दो को अस्पताल ले जाकर सिटी स्कैन करवाया जा रहा है। राजटा ने हमला करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी झड़प, नहीं जागा कॉलेज प्रशासन
कोटशेरा कॉलेज में दोनों संगठनों के बीच बीते कई दिन से आपसी रंजिश चल रही है। सोमवार को भी दोनों सगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। इसमें भी कई छात्रों को हल्की चोटें आई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस मामले में लापरवाह बना रहा। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया गया। अब बुधवार को अचानक दोनों संगठनों में लात घूंसे चल गए। कई कार्यकर्ता हथियार लेकर भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी बेखबर, डीएसपी बोले-कोई आइडिया नहीं
बुधवार को दिन के समय हुई मारपीट की इस घटना का शिमला की स्मार्ट पुलिस को शाम छह बजे तक पता तक नहीं चला। थाना पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। इस बारे में पूछा तो जवाब मिला कि डीएसपी साहब ही जानकारी देंगे। उधर, जब इस एरिया के सुपरवाइजरी ऑफिसर डीएसपी कमल वर्मा से पूछा गया तो उनका जवाब था कि उन्हें इस घटना का कोई आइडिया नहीं है। शहर में चोरी समेत आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है लेकिन शिकायतों के बावजूद कई जगह पुलिस मौके पर भी नहीं जा रही। भाजपा पार्षद पूरन ने बीते हफ्ते खलीनी में हुई मारपीट की शिकायत न्यू शिमला थाने में दी थी। तब पुलिस का जवाब था कि उनके पास गाड़ी नहीं है। शिकायतकर्ता के गाड़ी भेजने पर ही पुलिस मौके पर आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed