{"_id":"616c10f70f7a5365557110cd","slug":"crime-shimla-news-sml3874474183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से नीचे लुढ़की कार; युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से नीचे लुढ़की कार; युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान करण कुमार पुत्र छोटे लाल शाह, तहसील बेलसर, जिला वैशाली, बिहार निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में चार युवक घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी लोग ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करते हैं और आनी में बिजली बोर्ड का काम करने जा रहे थे।
हादसा रविवार सुबह साढ़े छह बजे बागीपुल-धामी संपर्क मार्ग पर हुआ। कार में पांच युवक सवार थे। बागीपुल से एक किलोमीटर आगे मांदरी के पास सड़क से नीचे गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वाहन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे लुढ़का था। इसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिरजू सैनी (28) पुत्र विनोद सैनी, सुनील कुमार पुत्र सत नारायण (28), सिकंदर पुत्र शारदासा (25) बिहारी निवासी और रोहित पुत्र सुरेंद्र सोनी (21) तहसील जिंद, हरियाणा को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक सभी लोग धामी से आनी जा रहे थे। घायलों में ठेकेदार का बेटा भी शामिल है। रविवार शाम तक पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। उधर, सुन्नी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।