फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

जुन्गा में उपप्रधान को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा

Wed, 02 Oct 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। जुन्गा के बलोग पंचायत के उपप्रधान के घर में अज्ञात बदमाशों ने रात को धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। बदमाश उनकी पिटाई कर तीस हजार रुपये भी लूट कर ले गए। इससे पहले की आसपड़ोस के लोग चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंच पाते बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। वारदात के बाद से इलाके में दहशत है। उपप्रधान पूर्ण दत्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

उपप्रधान अपने कमरे में सोए थे और उन्होंने कमरे में कुंडी भी नहीं लगाई थी। अचानक कुछ बदमाश उनके कमरे में घुसे और मारपीट करना शुरू कर दी। उपप्रधान हमलावरों को पहचान नहीं पाए। बदमाश कमरे में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। इलाके में इस तरह की यह पहली वारदात है। घटना के बाद आसपड़ोस के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर आरोपियों को खोजने की कोशिश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस वारदात से पंचायत के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि यह इस तरह की पहली वारदात है। बुधवार को पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की। मामले में उप प्रधान के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर कर रही है।
विज्ञापन

जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : एएसपी
एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि उप प्रधान पूर्ण दत्त की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 452,323,380 और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed