फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricketer sushma verma grand welcome in portmore school shimla

अपने स्कूल पहुंची क्रिकेटर सुषमा, कहा- इस बात का हमेशा रहेगा मलाल

Sat, 05 Aug 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
cricketer sushma verma grand welcome in portmore school shimla

इंग्लैंड में महिला वर्ल्ड कप खेलने के बाद राजधानी शिमला लौटी सुन्नी के गढेरी गांव की बेटी सुषमा वर्मा का उसके स्कूल पोर्टमोर में जोरदार स्वागत हुआ। यहां करीब पांच घंटे तक चले सम्मान समारोह में प्रिंसिपल निशा भलूनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उसे स्कूल की शान करार दिया। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि सुषमा स्कूल की छात्राओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहेंगी। इस दौरान सुषमा, उसके पिता भोपाल सिंह वर्मा और मामा मस्त राम वर्मा को भी सम्मानित किया गया। सुषमा के स्वागत में स्कूल की छात्राओं ने कई घंटों तक एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन

कहा- कभी सोचा नहीं था इतना सम्‍मान मिलेगा

cricketer sushma verma grand welcome in portmore school shimla

सुषमा ने कहा कि कभी सोचा नहीं था उन्हें इतना सम्मान मिलेगा। सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक चले कार्यक्रम में सुषमा ने स्कूल के शिक्षकों और छात्राओं के साथ सेल्फी ली। वहीं सुषमा के साथ स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, हैंडबॉल जैसे मैच भी खेले। 

सुषमा के बारहवीं कक्षा में 2008-09 में शारीरिक शिक्षक रहे ललित चौहान, प्रमोद चौहान और तत्कालीन लैब अटेंडेंट राजेश शर्मा भी पहुंचे। सुषमा ने स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि एक लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। सुषमा और उसके परिजनों के लिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शाकली, ओगले, पतीड़ आदि खाने को दिए गए।  

डीएसपी पद के लिए ऑफर मिलने पर परिवार से लूंगी राय

cricketer sushma verma grand welcome in portmore school shimla

इंग्लैंड में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राजधानी शिमला में सम्मान पाकर भारतीय टीम की विकेटकीपर और बल्लेबाज सुषमा वर्मा फूली नहीं समाईं। हिमाचल पुलिस में डीएसपी का पद संभालने के सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल उन्हें सोशल मीडिया से ही यह जानकारी मिली है।

सरकार की ओर से कोई पत्र या सूचना उन्हें नहीं मिली है। ऑफर आता है तो वे अपने परिवार से राय लेने के बाद ही फैसला लेंगी। घर के पास कौन सेवा नहीं देना चाहता। सुषमा ने पोर्टमोर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया से बातचीत में कहा कि खेलों में उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, इसीलिए वह गांव के स्कूल से जमा दो में पोर्टमोर आई थी।

स्कूल में उन्होंने हालांकि बैडमिंटन, वॉलीबाल जैस खेलों में हिस्सा लिया, मगर क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करने से उसके जीवन की दिशा ही बदल गई। छात्राओं को संदेश दिया कि खेल ही नहीं, जीवन में कुछ भी पाना है तो लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें। मेहनत करें।

विज्ञापन

फाइनल में अच्छा प्रदर्शन न करने का मलाल

cricketer sushma verma grand welcome in portmore school shimla

इंग्लैंड के साथ फाइनल मैच के दौरान सुषमा ने कहा कि शुरुआत में भारत का अच्छा प्रदर्शन रहा, मगर अंतिम दस ओवर में भारतीय टीम दबाव को  झेल नहीं पाई। यदि मैं तीन ओवर तक क्रीज पर टिक जाती तो जीत हमारी होती।  सुषमा ने कहा कि मेरा बैड लक था कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उसका मलाल है।

सुषमा ने क्रिकेट के लिए प्रदेश में कुछ करने के सवाल पर कहा कि मैंने अभी इतना कुछ किया नहीं कि मैं कुछ कर सकूं। अभी जीवन में बहुत कुछ करना है। धोनी से सुषमा की तुलना किए जाने के एक सवाल पर सुषमा ने कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि मेरी तुलना इतने बड़े क्रिकेट स्टार से की जा रही है। उन्हें अपना आदर्श मान मैं भी भारत को वर्ल्ड कप दिलाने का सपना देखती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed