फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricketer MS dhoni went to delhi with wife sakshi

धोनी भी फंसे शिमला के जाम में, पत्नी संग हुए दिल्ली रवाना

Sat, 01 Sep 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
cricketer MS dhoni went to delhi with wife sakshi

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से करीब दो बजे धोनी चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। धोनी पिछले पांच दिन से अभिनेता पंकज कपूर के साथ हिल्सक्वीन की वादियों में विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी दोपहर बारह बजे पत्नी के साथ रेंज रोवर गाड़ी में छराबड़ा से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। पुलिस की सुरक्षा के साथ धोनी साढ़े बारह बजे सर्कुलर रोड से गुजरे। सर्कुलर रोड पर जाम की समस्या के कारण धोनी की गाड़ी जाम में भी फंसी रही।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशंसक धोनी-धोनी चिल्लाने लगे। धोनी ने भी हाथ से प्रशंसकों का अभिनंदन किया। इससे पहले जुब्बड़ट्टी एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे दिल्ली जाने का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से सुबह की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके बाद धोनी पत्नी साक्षी के साथ दो बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि धुंध अधिक होने के कारण पहली फ्लाइट को रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed