फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricket sub centers will be opened at 70 location in himachal

हिमाचल में 70 स्थानों पर खोले जाएंगे क्रिकेट सब सेंटरः अनुराग ठाकुर

Wed, 15 Nov 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
cricket sub centers will be opened at 70 location in himachal

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 18 दिसंबर के बाद खेल मैदानों की दशा को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। सूबे में 70 स्थानों पर क्रिकेट सब सेंटर खोले जाएंगे। बिलासपुर में भी चार स्थान चयनित हो चुके हैं, जिसमें स्टाफ की व्यवस्था की जा चुकी है। 

विज्ञापन




सब सेंटर खोलने का मकसद यही है कि गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान के प्रैक्टिस एरिया में आयोजित वार्षिक किट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने कहा कि एचपीसीए ने जिस तरह पूरे हिमाचल में क्रिकेट खेल को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। 
विज्ञापन



ठीक उसी तरह 18 दिसंबर के बाद बिलासपुर के साथ हिमाचल में अन्य खेलों के मैदानों की दशा को सुधारा जाएगा। इस अवसर पर विशाल जगोता ने एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से कोच और अन्य स्टाफ की व्यवस्था की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंडर-19 हिमाचल टीम का हिस्सा बनी सोनाली ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

Trending Videos

सुविधाओं में दूसरे नंबर पर होगा बिलासपुर स्टेडियम

cricket sub centers will be opened at 70 location in himachal

इस दौरान सदर से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, एचपीसीए के संयुक्त सचिव युधिष्ठिर कटोच, प्रेम ठाकुर, अतर सिंह नेगी, टीपी चोपड़ा, अंकित चोपड़ा, इंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, कैब सदस्य विजय सोनी, महेंद्र चंदेल, राज कुमार चंदेल, विकास टेस्सू, सोनल शर्मा, संजीव ठाकुर, आशीष कपिल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद सुविधाओं के मामले में बिलासपुर दूसरा क्रिकेट स्टेडियम होगा। बिलासपुर स्टेडियम को और निखारने के लिए दस करोड़ खर्च किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने वर्ष भर की क्रिकेट गतिविधियों के बारे जानकारी दी। क्रिकेट खेल को प्रोत्साहन देने तथा नौनिहालों को इस खेल से जोडने के लिए क्रिकेट एकेडमी में सौ लड़के और 20 लड़कियां खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed