धर्मशाला में बुकिंग के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों को नहीं मिले कमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच को देखने बाहरी राज्यों से धर्मशाला पहुंचे दर्शकों को बुकिंग के बावजूद होटलों में कमरे नहीं मिले। इसके चलते उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पठानकोट अपने परिवार सहित पहुंचे रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने मैच देखने के लिए धर्मशाला के एक होटल में दो कमरों की बुकिंग एक निजी बुकिंग एजेंसी के माध्यम से करवाई थी, लेकिन होटल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जिस होटल में उन्होंने बुकिंग करवाई थी, उस होटल ने बुकिंग एजेंसी से अपने संबद्धता खत्म कर करवा ली है।
ऐसे में उनके नाम का होटल में कोई भी कमरा बुक नहीं है। कमरे न मिलने का यह एकमात्र मामला नहीं था, बल्कि रविवार को ऐसे कई मामले सामने आए, जिससे धर्मशाला पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों को न केवल परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर ही दो से तीन गुणा अधिक दाम चुका कर कमरे खरीदने को मजबूर होना पड़ा।
नीली जर्सी से भर गया स्टेडियम रोड
मौसम साफ होते ही जिला मुख्यालय की सड़कों पर क्रिकेट प्रेमियों की चहल-कदमी बढ़ गई। इस दौरान स्टेडियम रोड पर नीली जर्सी में क्रिकेट प्रेमियों का हुजूूम उमड़ आया। सड़कों पर केवल मात्र भारतीय जर्सी पहने प्रशंसक ही नजर आए, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम की जर्सी पहने एक भी क्रिकेट प्रेमी सड़क पर नजर नहीं आया।
सड़क मार्ग हो गए जाम
देर सायं मौसम साफ होने के बाद जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों ने स्टेडियम की ओर रुख किया तो सड़कें भी जाम हो गईं। धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर छह बजे के करीब लंबा जाम देखने को मिला। इस दौरान लोगों के वाहन करीब 25 से 30 मिनट तक सड़क पर ही फंसे रहे।