{"_id":"62235d808a32d779fb035bd0","slug":"cricket-legend-shane-warne-gave-tips-to-leg-spinner-kuldeep-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेन वॉर्न का निधन: क्रिकेट लेजेंड से टिप्स लेकर कुलदीप ने चटकाए थे चार विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेन वॉर्न का निधन: क्रिकेट लेजेंड से टिप्स लेकर कुलदीप ने चटकाए थे चार विकेट
Sat, 05 Mar 2022 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:48 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में धर्मशाला में खेला था। उस मैच से पहले कुलदीप यादव ने शेन वार्न से टिप्स लिए थे।
विज्ञापन
शेन वार्न के साथ कुलदीप यादव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट लेजेंड शेन वार्न के आकस्मिक निधन से जहां पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है, वहीं क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला से भी उनकी एक पुरानी याद ताजा हो गई है। अपने कॅरिअर में उन्हें भले ही कभी धर्मशाला में क्रिकेट मैच खेलने का अवसर नहीं मिला था, लेकिन धर्मशाला से उनके संबंध काफी करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में धर्मशाला में खेला था। उस मैच से पहले कुलदीप यादव ने शेन वार्न से टिप्स लिए थे। दिलचस्प यह कि यह टिप्स उन्होंने शेन वार्न की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए मांगे थे।
विज्ञापन
शेन वार्न से मिले टिप्स पर कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट चटकाए थे। शेन वार्न ने ट्वीट किया था कि दुनिया के किसी भी देश के युवा गेंदबाज की मदद करते हुए हमेशा खुशी महसूस होती है। कुलदीप बेहद प्रभावशाली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रिस्ट स्पिनर लंबी उम्र जीयें। उस ट्वीट पर आईसीसी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट में लिखा था शेन वार्न के टिप्स आज कुलदीप के काफी काम आए। इस पर कुलदीप यादव ने भी ट्वीट कर खुशी जताते हुए लिखा था, ‘शेन वार्न से फ्लिपर सीख कर उन्हीं के देश की टीम के खिलाड़ियों को आउट करना एक बहुत अच्छी फीलिंग है।’