फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cricket astro pitch inauguration in chamba by union minister anurag thakur

चंबा से होगा आगाज: अब एस्ट्रो पिचों पर अभ्यास करेंगे हिमाचल के क्रिकेटर

Thu, 12 May 2022 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 May 2022 02:00 PM IST
सार

एस्ट्रो टर्फ को 2-जी पिचों के रूप में संदर्भित किया गया है। यह रेत आधारित कृत्रिम घास की पिचें है। इसके भीतर विभिन्न प्रकार की सतहें रहती हैं।

विज्ञापन
cricket astro pitch inauguration in chamba by union minister anurag thakur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के क्रिकेटरों को अब जूट वाले मैट (पिचों) में अभ्यास करने से छुटकारा मिल जाएगा। चंबा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नई तकनीक से बनी एस्ट्रो पिचों का आगाज करेंगे। अनुराग ठाकुर जहां चंबा जिले में दो क्रिकेट अकादमी का विधिवत शुभारंभ करेंगे वहीं खेल से संबंधित जरूरी अन्य सामान भी वितरित करेंगे। चंबा में क्रिकेटर सीमेंटेड और जुट से बने मैट पर ही अभ्यास करते है।

विज्ञापन


ऐसे में जब वह जिले से बाहर जाते है तो उन्हें टर्फ (मिट्टी से बनी) पिच पर खेलना पड़ता है। इस कारण कई बार टीम टर्फ पिच में गेंद के घुमाव और गति से गच्चा खा जाते हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी टर्फ पिचों का अभाव है। मगर अब नई तकनीक से एस्ट्रो पिच पर क्रिकेट अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकते हैं। 13 मई को चंबा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यह आवंटन करेंगे और प्रदेश के करीब पचास एचपीसीए क्रिकेट अकादमी में यह पिचें मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चंबा में एस्ट्रो पिचों के वितरण का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पिचें फोल्डेबल होगी। प्रदेश के हर क्रिकेट सेंटर को यह पिचें दी जाएगी। एस्ट्रो टर्फ को 2-जी पिचों के रूप में संदर्भित किया गया है। यह रेत आधारित कृत्रिम घास की पिचें है। इसके भीतर विभिन्न प्रकार की सतहें रहती हैं। प्रदेश के बाहर इन पिचों का प्रयोग क्रिकेट के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed