बागवानी में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नौणी विवि (सोलन) एक साल का बागवानी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्रदेश भर के कृषि विज्ञान केंद्रों में यह कोर्स होगा। इसमें युवाओं को बागवानी में रोजगार संबधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बागवानी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
निदेशक विस्तार शिक्षा डा. एनबी सिंह ने बताया कि युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रदेश में यह पाठ्यक्रम कांगड़ा, नेरी हमीरपुर, बजौरा, कुल्लू, धौलाकुंआ, सिरमौर, कृषि विज्ञान केंद्र सरू चंबा, मशोबरा और किन्नौर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में युवाओं को फल, फूल, सब्जी, मधुमक्खी पालन, खुंब उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
3 अगस्त तक करें आवेदन
प्रदेश में कृषि विभाग के अनुसंधान केंद्रों में इच्छुक आवेदक 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रार्थी को मात्र सादे कागज पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन करना होगा। विवि ने इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी है। आयु सीमा 17 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्राप्त होने के बाद 12 अगस्त को उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इंटरव्यू के लिए सभी उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।