फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crash course in horticulture from nauni university solan

बागवानी में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
crash course in horticulture from nauni university solan

बागवानी में कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नौणी विवि (सोलन) एक साल का बागवानी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। प्रदेश भर के कृषि विज्ञान केंद्रों में यह कोर्स होगा। इसमें युवाओं को बागवानी में रोजगार संबधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बागवानी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


निदेशक विस्तार शिक्षा डा. एनबी सिंह ने बताया कि युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रदेश में यह पाठ्यक्रम कांगड़ा, नेरी हमीरपुर, बजौरा, कुल्लू, धौलाकुंआ, सिरमौर, कृषि विज्ञान केंद्र सरू चंबा, मशोबरा और किन्नौर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में युवाओं को फल, फूल, सब्जी, मधुमक्खी पालन, खुंब उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

3 अगस्त तक करें आवेदन

crash course in horticulture from nauni university solan

प्रदेश में कृषि विभाग के अनुसंधान केंद्रों में इच्छुक आवेदक 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रार्थी को मात्र सादे कागज पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन करना होगा। विवि ने इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी है। आयु सीमा 17 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन प्राप्त होने के बाद 12 अगस्त को उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इंटरव्यू के लिए सभी उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्‍यता से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed