फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crakes on road crakes on road

Shimla News: दरकने लगा लक्कड़ बाजार, सड़क पर लंबी दरारें

Sun, 06 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
crakes on road crakes on road
शिमला के लक्कड बाजार में सडक पर आई दरारो से दुकानो को खतरा ।फोटो संवाद
रीगल से लेकर डीएवी स्कूल के गेट तक सड़क पर दरारें, सहमे कारोबारी
विज्ञापन

सिंकिंग जोन में शामिल है लक्कड़ बाजार, कारोबारी बोले कई बार दे चुके हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी का लक्कड़ बाजार दरकने लगा है। भारी बारिश से हो रहे धंसाव के कारण बाजार की सड़क पर जगह-जगह लंबी दरारें पड़ गई हैं। बारिश का पानी रिसने से ये दरारें लगातार बढ़ रही हैं। इससे बाजार के कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
लक्कड़ बाजार में रीगल भवन के पास बने नाले से लेकर डीएवी स्कूल के गेट तक सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सड़क पर अब कई नई दरारें पड़ रही हैं जिससे इसके धंसने का खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में कई बार नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मौके पर दरारें तक नहीं भरी गई हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब बाजार की सड़क पर धंसाव हो रहा है। हर साल बरसात में इस बाजार की सड़क का एक हिस्सा धंसने लगता है। बरसात के बाद नगर निगम टारिंग कर इस सड़क को समतल कर देता है। इस बार भी बरसात शुरू होते ही बाजार की सड़क पर लंबी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। लक्कड़ बाजार शहर के सिंकिंग जोन में शामिल है। लक्कड़ बाजार कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के समक्ष कई बार इस मामले को उठा चुके हैं। अब धंसाव इतना बढ़ गया है कि बाजार की सड़क ढलानदार बन गई है। कहा कि आठ जुलाई को बाजार के कारोबारी आयुक्त से मिलेंगे और इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इन इलाकों में भी धंस रही जमीन
शहर के कालीबाड़ी क्षेत्र में भी सड़क धंसनी शुरू हो गई है। पत्थर निचली ओर मालरोड पर पहुंच रहे हैं। अभी बरसात का मौसम शुरू ही हुआ है, ऐसे में आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ सकता है। शहर में जीवणू काॅलोनी, कनलोग, कृष्णानगर, पंथाघाटी, विकासनगर, संजौली, भराड़ी आदि वार्डाें में भी भूस्खलन से नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम इनसेट
महापौर ने लिया नुकसान का जायजा
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को शहर के कई वार्डाें का दौरा कर यहां हुए नुकसान का जायजा लिया। सबसे पहले महापौर ने छोटा शिमला, कसुम्पटी सड़क पर चल रहे निर्माण का जायजा लिया। यहां तिब्बतियन स्कूल के बाहर सड़क पर नाली बनाने का काम चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद महापौर ने जीवणू काॅलोनी का दौरा किया। यहां सड़क धंसने से तीन मकानों को खतरा पैदा हो गया है। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद रचना शर्मा ने बताया कि सड़क धंसने के बाद मौके पर तुरंत तिरपाल लगा दिए गए हैं। महापौर ने बरसात के बाद यहां तुरंत डंगा लगाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए। महापौर ने जीवणू काॅलोनी पार्किंग में स्टील स्ट्रक्चर बनाकर इसकी क्षमता बढ़ाने को कहा। कसुम्पटी में नगर निगम कर्मचारियों के लिए आवास भी बन रहे हैं। इसका काम जल्द पूरा करने को कहा। कनलोग और बैनमोर में पहुंचकर भी महापौर ने भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed