{"_id":"6880d42cb2c4967eb20e068d","slug":"cracks-appeared-on-baluganj-advanced-study-vidhan-sabha-road-danger-of-collapse-shimla-news-c-19-sml1001-572137-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा \nमार्ग पर आईं दरारें, ढहने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग पर आईं दरारें, ढहने का खतरा
विज्ञापन
बालूगंज क्रॉसिंग में भूस्खलन होने से पिछले साल भी कई दिनों तक बंद रहा था मार्ग स्टेबलाइजेशन का काम कर रहा लोक निर्माण
बीते साल चार महीने बंद रहा था बालूगंज-विधानसभा मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज क्रॉसिंग में पिछले साल हुए भारी भूस्खलन के बाद एक बार फिर बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग पर दरारें आ गई हैं। इससे मार्ग के ढहने का खतरा बढ़ गया है।
सड़क पर पहले क्षतिग्रस्त हुए स्थान के दोनों ओर नई दरारें आई हैं। लोक निर्माण विभाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्टेबलाइजेशन का कार्य कर रहा है, जोकि बरसात के कारण फिलहाल रुका हुआ है। वर्ष 2024 में बालूगंज क्रॉसिंग में भारी भूस्खलन होने से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहने के साथ ही हरे पेड़ जमींदोज हो गए थे। भूस्खलन के कारण बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई थी। भूस्खलन इतना भयावह था कि बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग को बहाल करने में प्रशासन को चार महीने का समय लगा। बालूगंज क्रॉसिंग से बालूगंज बाजार मार्ग पर भी कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। इस वजह से टुटू और घणाहट्टी समेत अन्य क्षेत्रों के लिए वाया चक्कर होकर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की थी।
स्थिरीकरण पर खर्च हो रहे 5 करोड़
बालूगंज क्रॉसिंग में पहाड़ी में हुए भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए भूू वैज्ञानिकों की मदद ली थी। विस्तृत सर्वे के बाद बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी विधानसभा मार्ग बहाल करने लिए एक करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई है। इसके बाद अब पहाड़ी को स्थिर करने का काम किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सरकार का मकसद पहाड़ी को पूरी तरह से स्थिर करके भविष्य में होने वाले भूस्खलन के खतरे को कम करना है। इस मार्ग से हर रोज हजारों विद्यार्थी और लोग आवाजाही करते हैं। इसका 90 फीसदी कार्य किया जा चुका है लेकिन बरसात के चलते आजकल कार्य बंद है।