फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CPMI mc member join BJP

भाजपा में शामिल हुए माकपा से जीती पार्षद शैली

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CPMI mc member join  BJP
शहरी विकास मंत्री की मौजूदगी में की घोषणा
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 को
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा की शिमला मंडल कार्यकारिणी की शनिवार को मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत भवन में बैठक हुई। इसमें नगर निगम के समरहिल वार्ड की सीपीआईएम से जीतकर आई पार्षद शैली भाजपा में शामिल हो गई।
बैठक में मौजूद रहे शहरी विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता और हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त की मौजूदगी में शैली भाजपा में शामिल हुई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब वामपंथी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रभावी नेतृत्व से यह संभव हुआ है। उन्होेंने सीपीआईएम की पार्षद शैली शर्मा का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 जून को सोलन में होगा। इसमें शिमला जिले के 1017 त्रिदेव भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त पार्टी के रूप में काम किया है और अब हम दुनिया की सबसे व्यवस्थित पार्टी हैं। आज हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है। कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर काम करती है और यही हमारी जीत का राज है। हम आने वाले किसी भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे चाहे नगर निगम शिमला हो या हिमाचल विधानसभा चुनाव। बैठक में भाजपा की प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed