{"_id":"57ab586e4f1c1b2c45ee438c","slug":"cpim-rakesh-singha-hits-out-at-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई का वार, प्रदेश सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआई का वार, प्रदेश सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। बुधवार को पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य और प्रदेश के पूर्व महासचिव राकेश सिंघा, नगर निगम के मेयर संजय चौहान औैर डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं ने सरकार पर मजदूरों और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने जनविरोधी फैसलों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सिंघा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
13 अगस्त से हमीरपुर में प्रस्तावित ट्रेड यूनियन के कार्यक्रम में रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक सरकार के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। सिंघा ने कहा कि शौंगटोंग प्रोजेक्ट में एक हजार से अधिक मजदूरों की भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है। रामपुर से ही भारी पुलिस बल की तैनाती हो रही है।
विज्ञापन
हड़ताली मजदूरों को उनके मौलिक अधिकार भी नहीं दिए जा रहे। सिंघा, संजय चौहान और टिकेंद्र पंवर ने कहा जिला मंडी के कमांद में भी सरकार ने मजदूरों की आवाज दबाई। कंप्यूटर शिक्षकों का भी शोषण किया जा रहा है। नाम बदल-बदलकर साल 2001 से ठेका प्राप्त कर रही निजी कंपनी ईपीएफ के नाम पर शिक्षकों से धोखाधड़ी कर रही है।
ईमानदारी से काम करना पुलिस अफसर को पड़ा महंगा
जिला किन्नौर में चार महीने के दौरान चार एसपी बदले जा चुके हैं। सरकार के इशारे पर काम नहीं करने वालेे अफसरों को तंग किया जा रहा है। पुलिस जिला बद्दी से भी पुलिस अधिकारी को ईमानदारी से काम करना महंगा पड़ा है। इन सब मामलों से स्पष्ट होता है कि सरकार और उसका पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।