फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cow slaughter case in chamba himachal pradesh

गोहत्या की आशंका, पशु के कटे अवशेष मिले

Mon, 18 Jan 2016 12:17 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
cow slaughter case in chamba himachal pradesh

हिमाचल के चंबा जिले के रेनोला गांव के बाद अब रजोटी गांव में गोहत्या की सूचना से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, गोहत्या की खबर फैलते ही यहां ग्रामीण भी भड़क गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त सहित डीएसपी चंबा मौके पर पहुंचे और लगभग पांच सौ से ज्यादा लोगों को किसी तरह शांत करवाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल जांच में सामने आया कि रजोटी गांव से कुछ दूरी पर किसी मवेशी के अवशेष पड़े हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मवेशी को तेजधार हथियार से काटा गया है। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने अवशेषों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने कुछ सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन


मामले के सामने आने पर एक व्यक्ति फरार हो गया था, इसे काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने पकड़ा। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर सारी स्थिति साफ हो जाएगी कि मांस और अवशेष किस मवेशी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोहत्या के विरोध में मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

cow slaughter case in chamba himachal pradesh

गोहत्या प्रकरण के विरोध में चंबा शहर में विभिन्न वर्गों के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और मंत्री धनी राम शांडिल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि देव भूमि चंबा में गोवध जैसे अपराध के लिए दोषियों

को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में गोवध रोका जा सके। इसके लिए कड़े कानून बना कर सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। सरकार पुलिस को निर्देश दें ताकि इस दिशा में खोज अभियान चला कर इस रैकेट का पर्दाफाश करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

खोजबीन में जुटी पुलिस को मिला विस्फोटक-
लिल्ह परगने के रजोटी गांव में गोहत्या के संदिग्ध मामले की खोजबीन के दौरान पुलिस को पत्थरों में छुपाकर रखा विस्फोटक मिला है। ऐसे में अब यह मामला जांच का मुद्दा बन गया है। यह बारूद मामले में पूछताछ के लिए पकड़े गए व्यक्ति के घर से काफी नजदीक मिला है।

आशंका जताई जा रही है कि इस बारूद का प्रयोग अवैध शिकार के लिए किया जाता होगा या फिर जिन मवेशियों के अवशेष बरामद हुए हैं उन्हें इसी विस्फोटक के प्रयोग से मौत के घाट उतारा जाता रहा होगा। पुलिस इस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। इसके अलावा विस्फोटक मिलने की घटना काफी अहम मानी जा रही है जिसकी पुलिस पूरी छानबीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed