फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cow giving milk continuously from two years.

OMG: बिना गर्भ के दो साल से दूध दे रही ये गाय

Sun, 25 Oct 2015 07:40 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Cow giving milk continuously from two years.

राजगढ़ (सिरमौर) की ग्राम पंचायत देवठी मझगांव में एक बार भी गर्भ धारण किए बगैर एक गाय के दूध देने से क्षेत्रवासी अचरज में हैं। देवठी मझगांव के दिला राम शर्मा की 18 साल की पहाड़ी नस्ल की गाय पिछले दो साल से दूध दे रही है। दिला राम ने बताया कि 18 साल से उनकी पत्नी और परिवार ने इस गाय को पाला। इसे गर्भाधान के टीके लगाकर गाबन करवाने के प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बछड़ी को बेचने की बात कही, लेकिन उनकी पत्नी शांति देवी नहीं मानीं। करीब दो साल पहले गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर उनकी पत्नी ने गाय के थनों से दूध निकालने का प्रयास किया। कुछ दिन बाद बछड़ी के थनों से पानी निकलना शुरू हुआ और फिर दूध निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

शांति देवी की मृत्यु के तीन दिन तक नहीं दिया दूध

Cow giving milk continuously from two years.

दिलाराम के बड़े बेटे गोपाल शर्मा ने बताया कि उनकी माता की मृत्यु पर तीन दिन तक गाय ने घास खाना और दूध देना छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद घास खाना तो शुरू कर दिया लेकिन दूध देना काफी कम कर दिया। यह आज यह गाय दिन में दो बार पौना किलो दूध दे रही है। पहले तीन-चार किलो तक दिन में दूध देती थी।

16 साल की उम्र के बाद बिन गर्भधारण दूध देने का यह शायद पहला मामला है। इलाके के लोग इसे कामधेनु गाय मानते हैं तो गोमूत्र श्रद्धा से पीते भी हैं। राजगढ़ पशु चिकित्सालय की वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशा किरण ने बताया कि सामान्य तौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन प्राकृतिक तौर पर हार्मोन परिवर्तन से बिन गर्भधारण गाय का दूध देना संभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed