{"_id":"5fb133e2fff9805947452ad6","slug":"covid-positive-persons-can-cast-vote-in-panchayat-elections-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित मतदाता भी कर पाएंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित मतदाता भी कर पाएंगे मतदान
Mon, 16 Nov 2020 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित मतदाता भी मतदान कर पाएंगे। इसके लिए अंतिम एक घंटे में मतदान की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों से सुझाव मांगे गए हैं। उक्त सुझावों से राज्य चुनाव आयोग को अवगत करवाया जाएगा। इस पर भी बात नहीं बनी तो पोस्टल बैलेट के विकल्प पर भी सोचा जाएगा, ताकि संक्रमण से बचा सके। हिमाचल चुनाव आयोग इस बार पंचायत चुनाव में मतपत्रों, जबकि नगर निकायों में ईवीएम का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को भी सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। आयोग ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए निर्देश तैयार करके जिला उपायुक्तों को भेजा है, ताकि कोई कमी रह गई हो तो अहम सुझाव भी मिल सकें।
विज्ञापन