फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coverd parking now paid

13 कवर्ड पार्किंग खाली करवाएगा नगर निगम

Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
coverd parking now paid
छत वाली पार्किंगों में चेन लगवाएगा एमसी, फीस चुकाने पर ही मिलेगी पार्किंग सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में 320 वाहनों की क्षमता वाली 13 छत वाली पार्किंगों में महीनों से मुफ्त में खड़ी हो रही गाड़ियां अब बाहर की जाएंगी। नगर निगम ने इन पार्किंग को खाली करवाने का फैसला लिया है। इन्हें चेन लगाकर बंद किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार यह 20 से 40 गाड़ियों की क्षमता वाली छोटी पार्किंग हैं। इन पार्किंग को चलाने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे। कई बार टेंडर करने और खुली बोली लगाने के बावजूद इनके लिए ठेकेदार नहीं आ रहे। नगर निगम के पास इतना भी स्टाफ नहीं है कि हर पार्किंग पर कर्मचारी तैनात किए जाएं। कुछ समय पहले निगम ने स्थानीय लोगों से भी इन पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने के लिए आवेदन मांगें थे, लेकिन कई जगह आवेदन नहीं आए। ऐसे में महीनों से लोग इन पार्किंग में मुफ्त में ही गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। लेकिन अब नगर निगम ने इस पर सख्त फैसला ले लिया है। निगम प्रशासन के अनुसार पार्किंग में खड़ी हो रही सभी गाड़ियां बाहर की जाएंगी। इसके बाद पार्किंग बंद कर दी जाएंगी, जो लोग इनमें गाड़ी खड़ी करना चाहते हैं, वह पहले नगर निगम में शुल्क जमा करवाएंगे, इसके बाद अपनी गाड़ी इसमें पार्क कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि सभी 13 छत पार्किंग खाली करने को कहा जा रहा है। शुल्क जमा करने पर ही इसमें लोग गाड़ी खड़ी कर पाएंगे।
विज्ञापन

इन पार्किंग को करवाया जाएगा खाली
नगर निगम अमर भवन पार्किंग जाखू, सामुदायिक केंद्र कैथू, कंधारी निवास अनाडेल, स्टोक्स पैलेस बैनमोर, जनजातीय भवन के सामने वाली पार्किंग, रोड साइड पार्किंग जेसीबी न्यू शिमला, रिड़का टुटीकंडी, फॉरेस्ट एरिया खलीनी, अडा विला अनाडेल, ऑकलैंड, ढींगूधार और कोल कंपनी खलीनी के पास बनी कवर्ड पार्किंग को खाली करवाएगा। अभी इन पार्किंग में लोग मुफ्त में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed