भाजपा सांसद अनुराग को कोर्ट का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए अध्यक्ष एवं हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को कोर्ट से नाटिस जारी किया गया है। अनुराग के अलावा छह अन्य लोगों को भी कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। मामला होटल पवेलियन बनाने के लिए पेड़ काटने का है। शुक्रवार को स्पेशल जज दविंद्र कुमार की अदालत में एचपीसीए पर दर्ज एफआईआर के मामले में सुनवाई हुई।
कोर्ट ने अनुराग ठाकुर, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा, सचिव विशाल मरवाह, सेवानिवृत्त तहसीलदार जगदीश राम, 2009 में कानूनगो रहे कुलदीप कुमार, आरओ विधि चंद और 2009 में संबंधित क्षेत्र में पटवारी रहे जगत राज को नोटिस भेजा है। विजिलेंस ने चार्जशीट में इन्हें आरोपी बनाया है। अनुराग ठाकुर को कोर्ट इससे पहले एचपीसीए को कंपनी बनाने के मामले में भी नोटिस जारी कर चुका है।
यह है पूरा मामला
होटल पवेलियन बनाने के लिए पेड़ काटने के मामले में विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ 29 नवंबर 2013 को फोरेस्ट कंजरवेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग पर आरोप है कि एचपीसीए के मुख्य पदाधिकारी के तौर पर इन्हीं के निर्देशों से होटल पवेलियन निर्माण में अनियमितताएं बरती गईं।
इन पर आपराधिक साजिश रचने और उसमें शामिल होने का आरोप लगाया गया है। विजिलेंस ने होटल पवेलियन के निर्माण के लिए सैकड़ों पेड़ काटने के आरोप में एचपीसीए के खिलाफ यह तीसरी एफआईआर दर्ज की थी।