फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court news shimla

Shimla News: पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में आरोपी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज, 24 को तय होंगे आरोप

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
court news shimla
चार्ज तय करने के चरण में सबूतों का सूक्ष्म परीक्षण जरूरी नहीं, प्रथम दृष्टया मामला बनता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मादक पदार्थ (एनडीपीएस एक्ट) और पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास से जुड़े मामले में विशेष अदालत से मुख्य आरोपी को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 प्रवीण गर्ग की अदालत ने आरोपी की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 250 के तहत दायर आरोप-मुक्ति (डिस्चार्ज) याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोप तय करने के स्तर पर अभियोजन पक्ष के गवाहों और साक्ष्यों का बारीकी से मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। प्रथम दृष्टया मामला बनने पर केस का ट्रायल चलना तय है। अब मामले में 24 सितंबर को आरोप तय किए जाएंगे।
सुनवाई के दौरान आरोपी रमनजीत के अधिवक्ता राजेंद्र सिंह बैंस ने अदालत में दलील दी कि पुलिस की जांच में कई गंभीर प्रक्रियात्मक खामियां और विरोधाभास हैं। पुलिस का दावा था कि भागने के दौरान खिड़की का शीशा टूटने से आरोपी को चोटें आईं जबकि एमएलसी में चोटें ब्लंट किस्म की दर्ज हैं। अदालत की ओर से वाहन की एचआरटीसी से मेकेनिकल जांच के निर्देश के बावजूद पुलिस ने इसकी जांच फॉरेंसिक विभाग से करवाई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पीछे से टक्कर का जिक्र होने के बावजूद गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह सही सलामत था। वहीं, लोक अभियोजक ने अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दलील दी कि बचाव पक्ष द्वारा उठाए गए विरोधाभासों और प्रक्रियात्मक खामियों का निपटारा सिर्फ गवाही और ट्रायल के दौरान ही हो सकता है, आरोप तय करने के प्राथमिक स्तर पर नहीं। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों (ओमवती बनाम राज्य, आदि) का हवाला देते हुए कहा कि आरोप तय करने के चरण में अदालत को केवल यह देखना होता है कि क्या आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मजबूत संदेह पैदा होता है या नहीं। अदालत ने कहा कि बीएनएसएस की धारा 180 के तहत दर्ज गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार प्रदान करते हैं। बचाव पक्ष की दलीलें साक्ष्यों की विवेचना से जुड़ी हैं जिनके आधार पर इस स्तर पर डिस्चार्ज नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed