{"_id":"2ebe117819553545826b350972cc4a57","slug":"court-hearing-postpond-in-cm-virbhadra-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र के खिलाफ टल गई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र के खिलाफ टल गई सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वकील के पेश न होने पर सुनवाई 24 सितंबर तक के लिए टल गई।
विज्ञापन
वीरभद्र ने अपने खिलाफ दायर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी याचिका के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज करने का आग्रह किया है।
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान वीरभद्र के वकील कपिल सिब्बल पेश नहीं हुए। इस पर खंडपीठ ने सुनवाई टाल दी।
वीरभद्र ने हाल ही में पेश पक्ष में तर्क रखा है कि याची प्रशांत भूषण ‘आप’ के सदस्य हैं। भूषण ने हिमाचल में गलत तरीके से भूमि प्राप्त की थी, जिसके विरोध के कारण शत्रुता के तहत उनके खिलाफ याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में यह याचिका विचार योग्य नहीं है।