फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Country's highest route: HRTC bus from Leh to Delhi with 31 passengers

देश की सबसे अधिक ऊंचाई वाला रूट: लेह से दिल्ली के लिए 31 सवारियां लेकर निकली एचआरटीसी बस

Wed, 18 May 2022 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 06:20 PM IST
सार

मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर पिछले साल के मुकाबले डेढ़ माह पहले एचआरटीसी की बस शुरू हुई है। इसे देश का सबसे ऊंचा बस रूट होने का गौरव प्राप्त है। इस रूट की लंबाई 1,026 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
Country's highest route: HRTC bus from Leh to Delhi with 31 passengers
लेह-दिल्ली बस सेवा शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सबसे अधिक ऊंचाई से होकर गुजरने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस रूट पर निगम की बस लेह से 31 सवारियों के साथ दिल्ली रवाना हो गई है। बर्फ से लकदक चार दर्रों से होकर गुजरने वाली निगम की बस का सफर किसी रोमांच से कम नहीं है। बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों को दिल्ली से मनाली या फिर केलांग और लेह तक सफर टैक्सी से नहीं करना पड़ेगा। सैलानी सीधे दिल्ली से एक ही बस में सवार होकर आसानी से लेह पहुंचेंगे। टैक्सी के मुकाबले बेहद कम किराये पर पर्यटक 16 से 17,000 फीट ऊंचे बारालाचा और लाचुंगला दर्रों को पार कर लद्दाख पहुंच रहे हैं। पहले ही दिन बस 31 यात्री लेकर लेह से दिल्ली गई।

विज्ञापन


मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर पिछले साल के मुकाबले डेढ़ माह पहले एचआरटीसी की बस शुरू हुई है। इसे देश का सबसे ऊंचा बस रूट होने का गौरव प्राप्त है। इस रूट की लंबाई 1,026 किलोमीटर है। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर चल रही बस सेवा कमाऊ साबित होगी। टैक्सी के जरिये दिल्ली से लेह पहुंचने के लिए यात्रियों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन निगम की इस बस में केवल 1,700 रुपये खर्च कर लेह पहुंचा जा सकता है। कहा कि बस रूट में निगम के सबसे अनुभवी और कुशल चालक तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed