फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   country's first vegetarian mushroom that tastes like chicken and mutton is ready, will be available in the ma

Vegan Meat Mushroom: देश की पहली चिकन-मटन का स्वाद देने वाली शाकाहारी मशरूम तैयार, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

Tue, 04 Mar 2025 09:36 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 09:36 AM IST
सार

खुंब अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिकों ने दो वर्षों के शोध के बाद इस मशरूम को तैयार करने में सफलता हासिल कर ली है। इसे मशरूम के माइसिलियम (मशरूम के रेशे) से तैयार किया है। 

विज्ञापन
country's first vegetarian mushroom that tastes like chicken and mutton is ready, will be available in the ma
वीगनमीट मशरूम। - फोटो : संवाद

विस्तार

खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने देश की पहली ऐसी मशरूम तैयार कर ली है, जो चिकन-मटन का स्वाद देगी, पर है शाकाहारी। इस मशरूम को वीगनमीट नाम दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें मांस की तुलना में कम फैट होगा। इसका सेवन उच्चरक्तचाप के रोगी भी कर सकेंगे। जल्द ही बाजार में ऐसी मशरूम मिलेगी। खुंब अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिकों ने दो वर्षों के शोध के बाद इस मशरूम को तैयार करने में सफलता हासिल कर ली है।

विज्ञापन


इसे मशरूम के माइसिलियम (मशरूम के रेशे) से तैयार किया है। इस मशरूम पर डॉ. बृजलाल अत्री और डॉ. अनुराधा श्रीवास्तव कार्य कर रहे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मशरूम मांसाहार न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगा। इस मशरूम को वीगनमीट का नाम दिया गया है। इसमें चिकन-मटन से अधिक मात्रा में प्रोटीन है, जबकि फैट नहीं है। इसमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल भी कम है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। कई अन्य देशों में भी इस पर शोध चल रहा है। इसमें डीएमआर को सफलता मिली है।
विज्ञापन


कुछ लोग मांसाहार के शौकीन होने के बाद भी अधिक फैट के कारण इसका सेवन नहीं कर पाते। लेकिन अब सभी लोग चिकन-मटन का स्वाद मशरूम के रूप में चख सकते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। यह देश की पहली ऐसी मशरूम होगी। इस मशरूम को लैब में ही तैयार किया जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। उन्होंने निदेशालय के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी है। डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक खुंब निदेशालय सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed