{"_id":"d474a1a89dfb06d299277a62e830e327","slug":"counting-will-be-in-sanjuli-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कालेज में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली कालेज में होगी मतगणना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 16 मई को राजकीय महाविद्यालय संजौली में की जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में मतगणना की तैयारियों को लेकर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और इसके लिए लगभग 300 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि मतगणना केन्द्र व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतगणना आरंभ होने के बाद जन संबोधन संयंत्रों के माध्यम से जनता को हर एक घंटे के बाद मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।