Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counterfeit Medicines worth one crore rupees were made in four months, big disclosure in inquiry

Counterfeit Medicines: चार महीने में बना दीं एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 06 Dec 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने का काला कारोबार करीब चार महीने से चल रहा था। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं बनाई गईं। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा गया। 

विज्ञापन
Counterfeit Medicines worth one crore rupees were made in four months, big disclosure in inquiry
सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने का काला कारोबार करीब चार महीने से चल रहा था। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकली दवाएं बनाई गईं। इन्हें उत्तर प्रदेश में बेचा गया। आगरा के मुख्य आरोपी मोहित बंसल के घर से बरामद की गईं दवाओं की अभी पैकिंग होनी थी। इससे पहले ही इन्हें बरामद कर लिया गया। आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।   उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की सप्लाई की आशंका है।

विज्ञापन


आरोपियों से यूएसवी लिमिटेड की हाई कोलेस्ट्रोल, स्ट्रोक के उपचार की दवा रोजी डे, सिपला कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेयर और इफ्का कंपनी की दर्द निवारक दवा जीरोडोल बरामद की गई हैं। दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह चार महीनों से नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था। इस मामले में सरकार भी प्राधिकरण के अधिकारियों से लगातार जांच रिपोर्ट ले रही है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि मामले की जांच गहनता से आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवाएं बनाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। मामले में प्रधान सचिव गृह, स्वास्थ्य सचिव, ड्रग कंट्रोलर, निदेशक स्वास्थ्य, उपायुक्त एसपी सोलन को बनाया प्रतिवादी बनाया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है। खबरों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नामी कंपनियों के नाम से निर्मित नकली दवाओं की भारी खेप बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवाएं बनाने पर मुख्य सचिव से जवाब तलब
प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवाएं बनाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। मामले में प्रधान सचिव गृह, स्वास्थ्य सचिव, ड्रग कंट्रोलर, निदेशक स्वास्थ्य, उपायुक्त एसपी सोलन को बनाया प्रतिवादी बनाया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की है। खबरों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नामी कंपनियों के नाम से निर्मित नकली दवाओं की भारी खेप बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed