Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: A herd of pigs attacked a 59-year-old man in the forest; he managed to save his life by fleeing

हमीरपुर: जंगल में सूअरों के झुंड ने व्यक्ति पर किया हमला, भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

Thu, 19 Nov 2026 04:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

जंगल में काम कर रहे 59 वर्षीय जैसी राम पर  सूअरों के झुंड  ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए जैसी राम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Hamirpur: A herd of pigs attacked a 59-year-old man in the forest; he managed to save his life by fleeing
जंगली सूअर(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मक्कड़ के अवाह गांव में गुरुवार सुबह जंगली सूअरों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जंगल में काम कर रहे 59 वर्षीय जैसी राम पर यह हमला हुआ। अचानक हुए हमले से घबराए जैसी राम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, जैसी राम सुबह करीब सात बजे चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने जंगल गए थे। इसी दौरान जंगली सूअरों का एक झुंड अचानक उनके सामने आ गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, सूअरों ने उन पर हमला कर दिया। जैसी राम ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घर पहुंचने के बाद उन्हें भोटा अस्पताल में उपचार मिला। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन


Trending Videos

ग्रामीणों की चिंता
ग्रामीण तारा चंद, कमल कुमार और कल्पना देवी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जंगलों में जंगली सूअरों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीण अपनी घरेलू जरूरतों और आजीविका के लिए रोजाना जंगलों में जाते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों के अचानक सामने आने से बड़े हादसे का डर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और विभाग से मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। बड़सर के बीएमओ अरविंद टंडन ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार करवाकर उसे घर भेज दिया गया है। उन्होंने जंगल में जाने वाले सभी लोगों को सुरक्षा को लेकर सजग रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed