फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corruption case against minister Kishan Kapoor closed

जयराम सरकार के इस मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच बंद

Tue, 23 Oct 2018 10:26 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Corruption case against minister Kishan Kapoor closed

जयराम सरकार के इस मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच बंद कर दी गई है।  जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो ने बंद कर दी है। कपूर के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने पर जांच एजेंसी ने इस मामले में अब क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है।

विज्ञापन


धूमल सरकार में शहरी विकास मंत्री व हिमुडा का चेयरमैन रहते किशन कपूर पर प्लॉट आवंटन में धांधली के आरोप लगे थे। उन पर पत्नी के नाम एक प्लॉट आवंटित करने का आरोप था। बिंदल के बाद अब कपूर को बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन

किशन कपूर के खिलाफ ये था पूरा मामला

Corruption case against minister Kishan Kapoor closed

वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में साल 2013 में विजिलेंस ब्यूरो ने कपूर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने विवेकाधिकार कोटे का दुरुपयोग कर पत्नी एवं चहेतों को प्लॉट बांट दिए।

मामला दर्ज होने के बाद से पांच साल तक विजिलेंस ब्यूरो किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जयराम सरकार में किशन कपूर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बने। जांच पूरी कर हाल ही में विजिलेंस ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच में यह बात तो सामने आई थी कि कपूर ने पत्नी के नाम पर एक बड़ा प्लाट आवंटित कर दिया। लेकिन विवाद होने के बाद कपूर ने इसे सरकार को सरेंडर कर दिया था। ऐसे में उनके खिलाफ मामला नहीं बनता। इस बात को आधार बनाते हुए ब्यूरो ने जांच बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed