फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corporation to run taxis for Summerhill: Sanjay

समरहिल के लिए टैक्सी चलाए निगम : संजय

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corporation to run taxis for Summerhill: Sanjay
शिमला। नागरिक सभा शिमला के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा को शहर में हुए भारी नुकसान को लेकर ज्ञापन सौंपा। सभा ने बरसात से प्रभावित हुए परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन


नागरिक सभा के संयोजक संजय चौहान और सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने एचआरटीसी से समरहिल, बालूगंज से एडवांस स्टडी चौक आईटीआई होते हुए समरहिल तक टैक्सियां चलाने का आग्रह किया। इसके साथ ही कृष्णानगर के पार्क से पानी की उचित निकासी का प्रबंध करने की मांग की है। प्रभावित इलाकों में जानमाल के लिए खतरा बन रहे पेड़ों को कटवाने, प्रभावितों को राशन, दवाईयां, शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को किताबें तथा कपड़े मुहैया करवाने की मांग भी की। इस मौके पर जगत राम, बालक राम, सोनिया सबरबाल, अनिल ठाकुर, अमित कुमार, पवन शर्मा, अंकुश कुमार, बिमला, पुष्पा, कौशल्या, शीला ठाकुर, पिंकी, अशोक, बिट्टू, अश्वनी, चमन लाल, पंकज, जगदीश चंद, अमृति देवी, डिंबल और टिंकी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article