{"_id":"65b615ce9a8dd329540d915a","slug":"corporation-driver-accused-of-raping-a-government-bus-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: निगम के चालक पर सरकारी बस में दुष्कर्म करने का आरोप, महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: निगम के चालक पर सरकारी बस में दुष्कर्म करने का आरोप, महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Sun, 28 Jan 2024 02:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:22 PM IST
सार
बीती शनिवार देर शाम को महिला पुलिस थाना रामपुर पहुंची और निगम के चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
परिवहन निगम रामपुर डिपो के एक चालक पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पुलिस थाना रामपुर में चालक के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर की एक महिला ने परिवहन निगम के रामपुर डिपो में तैनात चालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब दो माह पूर्व वह रामपुर के नए बस अड्डे में खड़ी थी। यहां बस के साथ खड़े निगम के चालक केशव राम, निवासी जिला सोलन, जिसके साथ उसकी जान पहचान थी, ने उसे बुलाया और बहला फुसला कर उसे निगम की बस में ले गया। चालक ने बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह सहम गई और चालक केशव राम उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन
बीती शनिवार देर शाम को महिला पुलिस थाना रामपुर पहुंची और चालक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीआरपीसी 164 के तहत शिकायत दर्ज की है और सोमवार को महिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रामपुर में महिला ने निगम के चालक पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज की है। पुलिस सीआरपीसी 164 के तहत कार्रवाई कर रही है। महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।