फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronvirus update himachal: DC not in favor of closing schools in haste

हिमाचल: जल्दबाजी में स्कूल बंद करने के पक्ष में नहीं डीसी

Thu, 28 Oct 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 09:30 PM IST
सार

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों से संवाद किया। उन्होंने जिलों के स्कूलों में कोविड-19 पर चर्चा की। इस पर सभी डीसी से राय ली कि स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए कि नहीं। 

विज्ञापन
coronvirus update himachal:  DC not in favor of closing schools in haste
कोरोना जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर डीसी कोविड-19 वायरस के चलते स्कूल बंद करने के पक्ष में नहीं हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने गुरुवार को राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों से संवाद किया। उन्होंने जिलों के स्कूलों में कोविड-19 पर चर्चा की। इस पर सभी डीसी से राय ली कि स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए कि नहीं। वीडियो कांफ्रेंस में कई डीसी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। ज्यादातर इस पक्ष में नहीं थे कि स्कूलों को जल्दबाजी में बंद किया जाए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 53 विद्यार्थियों समेत 197 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन


अब प्रदेश में  बच्चों में कोविड वायरस के चलते स्कूलों को बंद करना है कि नहीं, इस बारे में आठ नवंबर के बाद ही निर्णय होगा। उपायुक्तों की ओर से इसकी वजह यह भी बताई गई कि एक से सात नवंबर तक पहले से ही अवकाश हैं। दो दिन उपचुनाव के चलते कई क्षेत्रों के स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं। ऐसे में पहले से ही अवकाश की स्थिति है। आठ नवंबर तक यह भी देखा जाएगा कि प्रदेश में कोविड नियंत्रण की क्या स्थिति है। उसके बाद ही निर्णय होगा। उपायुक्तों को स्कूलों में सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी बजट के लिए मुख्य सचिव ने मांगे प्रशासनिक सचिवों से सुझाव 
वहीं, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने आगामी बजट के लिए सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने अपने-अपने विभागों की मांगों पर विचार-विमर्श कर अपनी राय देने को कहा है। उन्होंने शिमला में होने जा रहे विधानसभा अध्यक्षों के सम्मेलन, 25 जनवरी 2022 को होने जा रहे पूर्ण राज्यत्व दिवस और अन्य आगामी उत्सवों के बारे में भी मंत्रणा की। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में हुई सचिवों की कमेटी की इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा होती रही। सचिवों की समिति की यह बैठक लंबे अरसे के बाद हुई। इस बैठक में 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार को भी मुख्य सचिव और अन्य सचिवों ने आगामी उज्ज्वल जीवन की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed