फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus, virus, Dharamshala Cricket Match, india vs south africa, south africa team

धर्मशाला क्रिकेट मैच: किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे अफ्रीकी क्रिकेटर, ये है वजह

Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, virus, Dharamshala Cricket Match, india vs south africa, south africa team
सांकेतिक तस्वीर

 विश्वभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के चलते दक्षिण अफ्रीका टीम के क्रिकेटर भारतीय खिलाड़ियों सहित किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे। इंग्लैंड के बाद अफ्रीकी टीम ने अब भारत के खिलाफ होने वाली एक दिवसीय सीरीज में इस फैसले को जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ऐसे में 12 मार्च को धर्मशाला में होने वाले डे-नाइट मुकाबले में अफ्रीकी क्रिकेटर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। दूसरी ओर कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एहतियातन 10 थर्मल सेंसर थर्मोमीटर खरीदें हैं, जिसका जरूरत आने पर प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से दर्शकों की जांच करने का निर्णय एचपीसीए ने नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रभावित देश से आए विदेशी और भारतीय दर्शक मैच देखने आएंगे, तो उनकी जांच थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी दर्शक से गेट पर उसके ट्रेबल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी ली जा सकती है। एचपीसीए की स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन डॉ. आरएस राणा ने कहा कि कोरोनावायरस के चलते 10 थर्मल सेंसर थर्मोमीटर मैच के लिए मंगवाए हैं। जरूरत पड़ने पर दर्शकों की जांच थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed