{"_id":"630659456fd7fc27122085e7","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-24-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update: हिमाचल में 198 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update: हिमाचल में 198 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक संक्रमित की मौत
Wed, 24 Aug 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 389 मरीजों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश के अस्पतालों में कुल नौ मरीजों को दाखिल किया गया जबकि कोरोना को मात दे चुके 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 198 नए मामले आए हैं। वहीं, कांगड़ा में 56 साल के संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को 4,606 नमूनों की जांच की गई। अब राज्य में कुल 1,581 कोरोना सक्रिय मामले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 389 मरीजों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश के अस्पतालों में कुल नौ मरीजों को दाखिल किया गया जबकि कोरोना को मात दे चुके 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब प्रदेश के अस्पतालों में कुल 49 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
शिमला जिले में कोरोना के 23 नए मामले
शिमला जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले आए हैं। वहीं डीडीयू अस्पताल में बुखार के लक्षणों के साथ जांच करवाने आए तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें खलीनी की रहने वाली 19 साल की लड़की के अलावा रामनगर और न्यू शिमला से 11 मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक 39, 610 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस 288 रह गए है। 38,592 ठीक हो गए हैं और 726 की मौत हो गई है।
विज्ञापन