फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Update Himachal pradesh today 01 august 2022

CoronaVirus Update Himachal: हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 859 नए पॉजिटिव मरीज

Mon, 01 Aug 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Aug 2022 06:35 PM IST
सार

 प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5,572 हो गई है, जबकि 92 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने के बाद 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
CoronaVirus Update Himachal pradesh today 01 august 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिला बिलासपुर के 78 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर जिले के 82 वर्षीय बुजुर्ग और जिला कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 5,572 हो गई है, जबकि 92 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने के बाद 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हिमाचल में सोमवार को 4,941 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए। इनमें 859 लोग संक्रमित पाए गए। जिला कांगड़ा में 1316 कोरोना सक्रिय मामले हैं। मंडी में 1,059, शिमला 862, हमीरपुर 478, बिलासपुर 402, चंबा 343, ऊना 274, सोलन 242, कुल्लू 234, सिरमौर 222, किन्नौर 90 और लाहौल-स्पीति में 50 एक्टिव मरीज हैं। 

विज्ञापन


तीन फीसदी बढ़ी संक्रमण की दर, रिकवरी रेट में आई गिरावट
प्रदेश में कोरोना पांव पसारता जा रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से रिकवरी दर में गिरावट आई है। दस दिन पहले रिकवरी दर 98 फीसदी थी। अब यह घटकर 95 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर भी 14 से बढ़कर 17 फीसदी पहुंच गई है। सरकार के मास्क पहनना अनिवार्य करने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब मास्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाएगा।  
विज्ञापन


प्रदेश में प्रतिदिन 900 से 950 लोग संक्रमित हो रहे हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5,500 का आंकड़ा पार कर गया है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 80 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। ये डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जिला कांगड़ा और मंडी में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,000 के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते एक सप्ताह में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नौर और जिला लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में सक्रिय मरीज 200 से ज्यादा हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, पर्यटन स्थलों और बाहर से आने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो जुर्माना लगाने का सख्त निर्णय लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed