{"_id":"64302fe0307875d614036516","slug":"coronavirus-update-himachal-108-new-corona-positive-19-year-old-infected-girl-died-in-mandi-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में 108 नए कोरोना पॉजिटिव, मंडी में 19 वर्षीय संक्रमित युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में 108 नए कोरोना पॉजिटिव, मंडी में 19 वर्षीय संक्रमित युवती की मौत
Fri, 07 Apr 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Apr 2023 08:31 PM IST
सार
कोरोना से मंडी में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। अवकाश के दिन प्रदेश में शुक्रवार को 1896 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 108 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना फिर से डराने लगा है। कोरोना से मंडी में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। अवकाश के दिन प्रदेश में शुक्रवार को 1896 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 108 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1739 पहुंच गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना की समीक्षा को लेकर बैठक करने को कहा है।
वास्तविक स्थिति को लेकर सरकार को रिपोर्ट देने को कहा है। जिला हमीरपुर में शुक्रवार को 29, कांगड़ा 25, मंडी 15, बिलासपुर और चंबा में 10-10, शिमला 9, सोलन चार, सिरमौर दो, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति में एक-एक नए मामले आए। कोरोना से निपटने के लिए 10-11 अप्रैल को प्रदेश में मॉकड्रिल की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Coronavirus Update: धनीराम शांडिल बोले- हिमाचल में रोजाना किए जा रहे 5000 लोगों के कोरोना टेस्ट