{"_id":"6430034a1f1b6378300ed006","slug":"coronavirus-in-himachal-shandil-said-test-of-5000-people-being-done-daily-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: हिमाचल ने केंद्र से मांगी कोरोना वैक्सीन, बढ़ रहे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update: हिमाचल ने केंद्र से मांगी कोरोना वैक्सीन, बढ़ रहे मामले
Fri, 07 Apr 2023 09:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:40 PM IST
सार
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की मांग की है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की पिछले एक सप्ताह की संक्रमण दर 6.6 हो गई है, जबकि अस्पताल में प्रवेश की दर 0.9 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुकी है, जिसकी केंद्र से कई बार मांग की जा चुकी है। शांडिल ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 5,000 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस समय यहां सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 1,739 है। शांडिल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 108 नए मामले सामने आए हैं, जबकि मंडी में एक युवती की संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन