{"_id":"5e7ca2cb8ebc3e6fa571d40e","slug":"coronavirus-returned-person-from-hisar-died-in-sarkaghat-hospital-samples-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से लौटे व्यक्ति की सरकाघाट अस्पताल में मौत, सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से लौटे व्यक्ति की सरकाघाट अस्पताल में मौत, सैंपल जांच के लिए भेजे
Thu, 26 Mar 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार हालत में हिसार से हिमाचल के सरकाघाट अस्पताल लाए व्यक्ति की अचानक मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकाघाट के दारपा में रहने वाले लोकराज (60) हिसार में रहते थे और बुधवार को हिसार में उनकी तबीयत बिगड़ी, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस में उन्हें दारपा पहुंचाया, लेकिन परिजनों ने एहतियात बरतते हुए उन्हें सीधा सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा भेजे हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबित मौत पैरालाइज अटैक से हुई है, लेकिन फिर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता, इसलिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन