{"_id":"5ec9363e2ddcfc5fe33ad7b5","slug":"coronavirus-passengers-will-not-be-able-to-board-the-bus-without-wearing-a-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए बस में नहीं चढ़ सकेंगी सवारियां, मिलेगी कोरोना से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए बस में नहीं चढ़ सकेंगी सवारियां, मिलेगी कोरोना से बचाव की जानकारी
Sat, 23 May 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक जून से शुरू होने वाली सरकारी और निजी बसों में सवारियां बिना मास्क के नहीं चढ़ पाएंगी। बस की सीट के पीछे सवारियों को कोरोना से बचाव की जानकारी मिलेगी। एक दरवाजे से लोग चढ़ेंगे और दूसरे से उतरेंगे। कोरोना के चलते नियम लागू करने के लिए सरकार ने 26 मई को परिवहन विभाग और निगम अधिकारियों की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन
बस अड्डे पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए मशीनें लगेंगी। बस अड्डों पर सवारियों को लाउड स्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव और उपायों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उधर, हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी आरटीओ ऑफिस में सैनिटाइजर और मास्क भेज दिए गए हैं। दिन में तीन बार बसें सैनिटाइज होनी हैं।
विज्ञापन