फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh (HP) News in Hindi: Coronavirus News Cases in Himachal on june 02

Coronavirus: हिमाचल में पांच नए मामले, 14 मरीज हुए ठीक

Tue, 02 Jun 2020 09:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/जोगिंद्रनगर/डलहौजी
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/जोगिंद्रनगर/डलहौजी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh (HP) News in Hindi: Coronavirus News Cases in Himachal on june 02
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। इनमें तीन कांगड़ा जिले और दो मंडी के रहने वाले हैं। कांगड़ा में दिल्ली पुलिस का जवान, डीटीसी का चालक और छात्रा शामिल है। इसके अलावा डलहौजी में तैनात वायुसेना के जवान के पांच वर्षीय बेटे की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जवान और उसका परिवार नागपुर से ट्रेन से जम्मू पहुंचा था। जम्मू में उनके सैंपल लिए गए। 26 मई को वे सैन्य वाहन से डलहौजी पहुंचे। सभी क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


जवान और उसकी पत्नी के जम्मू में लिए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्चे को सैन्य अस्पताल में भर्ती किया है। मां भी बच्चे के साथ ही रहेगी। यह मामला जम्मू में ही गिना जाएगा। सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी और एसएमओ डलहौजी विपिन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उधर, मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के बृज मंडी का मध्य प्रदेश के इंदौर से लौटा युवक और जोगिंद्रनगर के एहजू के त्रामट गांव का महाराष्ट्र के पुणे से लौटा युवक संक्रमित निकला है। दोनों युवक संस्थागत क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में मंगलवार को कांगड़ा के सुनेहड़ से दिल्ली पुलिस का जवान, जयसिंहपुर के बैरघट्टा से एक्स सर्विसमैन व डीटीसी का चालक और शाहपुर के भनियार की दिल्ली से स्पाइस जेट से लौटी निजी विवि की छात्रा पॉजिटिव निकली है। दो को बैजनाथ और एक धर्मशाला कोविड अस्पताल भेज दिया है। जो छात्रा स्पाइस जेट की फ्लाइट में दिल्ली से आई उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया है। प्रशासन पता लगा रहा है कि उस फ्लाइट में और कौन लोग थे।


इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 345 पहुंच गया है। 200 सक्रिय मामले हैं जबकि 136 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। चार राज्य से बाहर शिफ्ट हुए हैं। अब तक पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में नौ कोरोना मरीज आए थे और दो ठीक होकर घर लौटे थे। वहीं मंगलवार को राज्य में कोरोना के 14 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इनमें ऊना दो, हमीरपुर पांच, बिलासपुर एक, मंडी से चार, कांगड़ा और सिरमौर में एक-एक मरीज ठीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed