{"_id":"5eb80a6ea041f753cc59fac8","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-himachal-government-started-paid-quarantine-facilities-at-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 1000 रुपये दो, होटल में आराम से रहो क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 1000 रुपये दो, होटल में आराम से रहो क्वारंटीन
Mon, 11 May 2020 09:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 May 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
होटल
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से क्वारंटीन किए गए लोग अब होटल में रह पाएंगे। मंडी जिले के 20 होटल और सोलन जिले के कंडाघाट व चायल में प्रशासन ने तीन निजी होटलों को कोरोना क्वारंटीन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इन होटल में रहने वालों को भुगतान निजी तौर पर करना होगा। होटल की सुविधा लेने के लिए जेब से अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिन होटलों को चिह्नित किया गया है, उनमें एकांत, ज्यूरिक व तोशिबा होटल शामिल हैं।
विज्ञापन
इन होटलों में प्रशासन ने कुल 40 कमरे तय किए हैं। इन कमरों का एक दिन का किराया 500 से एक हजार रुपये के बीच तय किया गया है। किराया देकर कोई भी व्यक्ति जिसे क्वारंटीन किया गया हो रह सकेगा। गौरतलब है कि बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है, लेकिन लोग क्वारंटीन केंद्रों में आला दर्जे की सुविधा न मिलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए प्रशासन ने अब तीन होटल चिह्नित कर दिए हैं। जो लोग क्वारंटीन सेंटर में नहीं रहना चाहते हों, वे अपनी व्यवस्था होटलों में करवा सकते हैं। प्रशासन ने तीनों होटल संचालकों को कमरों को साफ-सुथरा रखने और नियमित रूप से सैनिटाइज करते रहने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उधर, एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि सुविधाएं पाने वाले लोगों के लिए तीन होटल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन होटलों में तय शुल्क देकर क्वारंटीन किए गए लोग रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि होटल संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और प्रशासन की टीम भी समय-समय पर इन होटलों में जा कर जांच पड़ताल करती रहेगी। उन्होंने बताया कि इन कमरों के संबंध में जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है।