फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases update today 25th may 2020

हिमाचल में 224 पहुंची कोरोना के मामलों की संख्या, पांच की मौत

Mon, 25 May 2020 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases update today 25th may 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोराना वायरस के 20 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 224 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना के 152 सक्रिय मामले हैं। अब तक 65 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि पांच की मौत हुई है। सोमवार को शिमला जिले में सोमवार को कोरोना वायरस के चार मामले आए हैं। सुबह चौपाल क्षेत्र के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि 19 मई को नौ लोग मुंबई से चौपाल आए थे। प्रशासन की ओर से इन्हें देहा के विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों को मशोबरा भेजा जा रहा है। तीनों युवकों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम केके शर्मा ने बताया कि देहा के विश्राम गृह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। शाम को एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति जिला शिमला के कोटखाई का रहने वाला है। व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे मशोबरा शिफ्ट कट रहा है। जिला निगरानी अफसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि यह व्यक्ति 18 मई को मुंबई से स्पेशल ट्रेन मैं आया था। इसके बाद व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


वहीं, कांगड़ा के दो संक्रमित अहमदाबाद से लौटे हैं। 39 वर्षीय और 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित डाड तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद शाम को चार और मामले आए। इनमें दौलतपुर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंपुर निवासी 64 और 70 वर्षीय व्यक्ति के अलावा पुड़वा का ण्क 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सभी महाराष्ट्र से लौटे थे और परौर में क्वारंटीन थे। दो को धर्मशाला और अन्य दो को डाढ कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं, देर रात कांगड़ा में एक महिला और उसका सात माह का बेटा भी पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित दिल्ली से लौटे थे और तहसील जवाली के कुठेड़ में रह रहे थे। 
विज्ञापन




हमीरपुर जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित एक गर्भवती महिला का मामला सामने आया है। बड़सर क्षेत्र के पहलू गांव की यह 25 वर्षीय गर्भवती महिला अपने पति के साथ मुंबई से लौटी थी और उसका 29 वर्षीय पति भी गत 22 मई, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। महिला को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में आईसोलेशन में रखा गया था। इसी तरह बिलासपुर जिले में शाम को तीन पॉजिटिव मामले आए। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने इसकी पुष्टि की है।  संक्रमितों में एक मुंबई से 18 मई को लौटा था जिसे जेएनवी कोठीपुरा में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। दूसरा संक्रमित 16 मई को मुंबई से लौटा और दिल्ली से 10 मई को आया था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित महिला ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। किडनी रोगी कोरोना संक्रमित महिला को सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिनशाम करीब सवा चार बजे  महिला ने दम तोड़ा। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत है। साथ ही संक्रमण का शिकार हुए किडनी रोगी की यह तीसरी मौत है। इससे पहले कोरोना से हमीरपुर की कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी शिमला में देर रात मौत हो गई है।

उधर, बद्दी में रह रही एक प्रवासी महिला की रिपोर्ट चंडीगढ़ में पॉजिटिव आई है। बद्दी के कैलाश विहार स्थित कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी में रह रही यह महिला गर्भवती है। वह 22 मई को सीएचसी बद्दी आई थी। यहां से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया था। प्रशासन के मुताबिक महिला सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती हुई। वहां 23 मई को एक बच्चे को जन्म दिया। वहां लिए इसके सैंपल की रिपोर्ट 24 मई को पॉजिटिव आई है।


प्रशासन ने महिला के संपर्क में आए दो लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। कैलाश विहार की सोसायटी को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि महिला ने चंडीगढ़ में बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान उसका कोरोना का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed