Coronavirus in Himachal: ऊर्जा मंत्री की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में 121 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शनिवार को कोरोना के 121 मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चंबा में 43, सिरमौर में 28, सोलन 17,बिलासपुर 3, हमीरपुर 8, कांगड़ा 8, मंडी 8, कुल्लू में 4 और शिमला-ऊना में एक-एक मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3271 पहुंच गया है। 1150 सक्रिय मामले हैं। 2081 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 127 और मरीज ठीक हुए। 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंच गया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संक्रमित होने के बाद कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। मंत्री के संपर्क में आने से अब खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर परिवार सहित पॉजिटिव आ गए हैं। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री की दो बेटियों के बाद उनकी पत्नी और भतीजा भी संक्रमित पाया गया।
ऐसे में मंत्री के संपर्क में आने से अब तक 23 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें मंत्री के स्वागत समारोह में ड्यूटी पर तैनात पुरुवाला थाने का हेड कांस्टेबल भी शामिल है। इस कारण थाना सील कर स्टाफ क्वारंटीन कर दिया गया है। सुखराम चौधरी की पत्नी, बलदेव तोमर और उनका परिवार होम आईसोलेट किए गए हैं। बुधवार को पॉजिटिव आने वालों में खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर (49), उनकी पत्नी (45), बेटा (22), बेटी (19) घर में काम करने वाले 2 कर्मी शामिल हैं।
ऊर्जा मंत्री की पत्नी (55), भतीजा एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष (32), मंत्री के घर में रह रहा 14 वर्ष का बालक, मंत्री के भतीजे का दोस्त (32), माजरा निवासी युवक (32) पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा बद्रीपुर निवासी (32) और पुरुवाला थाने का एक जवान (38) संक्रमित हुआ है। पहले ही पॉजिटिव आ चुके ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, उनकी दो बेटियां और पीएसओ शिमला के रिपन अस्पताल में भर्ती हैं। सोलन जिले के में फिर 17 नए मामले आए हैं। इनमें 17 बीबीएन और एक परवाणू का है। वहीं मंडी के राधा स्वामी नगवाईं पहुंचे कंपनी के छह लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोरोना जांच चंडीगढ़ में हुई थी। मंडी जिले के करसोग के पांगणा में चार नए मामले आए हैं। सभी संक्रमित पहले पॉजिटिव आए सेना के जवान के परिवार के सदस्य हैं।
चंबा के धड़ोग मोहल्ले एक साथ 40 मामले
शहर के साथ लगते धड़ोग मोहल्ले में शनिवार को 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। चिंता की बात यह है कि इस मोहल्ले में अब तक 64 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पिता, पत्नी समेत 16 के लिए सैंपल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिवार पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। नड्डा के गांव विजयपुर में शुक्रवार को पॉजिटिव आए सेना के जवान की बहन नड्डा के पिता की केयर टेकर है। वह अपने संक्रमित भाई के संपर्क में आ चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य खंड झंडूता की टीम विजयपुर में पहुंची और जेपी नड्डा के पिता और उनकी धर्मपत्नी समेत 16 के कोरोना सैंपल लिए।
इनमें ड्राइवर, कुक और अन्य स्टाफ शामिल है। झंडूता स्वास्थ्य खंड अधिकारी अरविंद टंडन ने इसकी पुष्टि की। केयर टेकर का नड्डा के घर में आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों नड्डा के पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा व जेपी नड्डा की धर्म पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा भी विजयपुर आई हुईं हैं। डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि केयर टेकर का घर उनके घर के पास ही है, जिसके चलते एहतियातन टेस्ट करवाया है।
शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांवटा साहिब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के संपर्क में आने पर शुक्रवार को एहतियात बरतते हुए शिक्षा मंत्री ने मनाली में अपने सैंपल जांच के लिए भेजे थे। गोविंद ठाकुर ने बताया कि शिमला आने पर अभी विचार चल रहा है। सोमवार को प्रस्तावित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को टाला जा सकता है। मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में शामिल होने को लेकर रविवार को फैसला लिया जाएगा।