{"_id":"5ecf57578ebc3e90a55e5560","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-28th-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के बीबीएन क्षेत्र में मां-बेटे समेत तीन कोरोना संक्रमित, 276 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के बीबीएन क्षेत्र में मां-बेटे समेत तीन कोरोना संक्रमित, 276 पहुंचा आंकड़ा
Thu, 28 May 2020 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सोलन के बीबीएन क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें दो मां-बेटा हैं जो दिल्ली से बद्दी पहुंचे थे। जबकि एक अन्य महिला जो भुड्ड की रहने वाली बताई जा रही है की भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह महिला अपने पति के साथ बद्दी अस्पताल में चेकअप करवाने आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला का सैंपल लिया जो रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
तीनों मामलों में संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली व उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। मां और बेटा दोनों बद्दी इंडोर स्टेडियम में क्वारंटीन थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने तीनों मामलों की पुष्टि की है। प्रदेश में अब तक 276 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 201 एक्टिव केस हैं, 70 ठीक हो चुके हैं, जबकि पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन