फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 23 July 2020

हिमाचल में कोरोना के 105 नए पॉजिटिव मामले, 1844 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 23 Jul 2020 10:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 23 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 105 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 43, सिरमौर 37, कांगड़ा 11, मंडी सात, चंबा और हमीरपुर में दो-दो, शिमला- बिलासपुर-ऊना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।  सिरमौर के गोविंंदगढ़ मोहल्ला नाहन से गुरुवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, 2 ददाहू से और 1 मामला कुंज विहार पावंटा साहिब से आया है जबकि 5 मामले वैली आयरन पावंटा साहिब के हैं जो पहले से संक्रमित कामगारों के संपर्क में आए थे। इसके अतिरिक्त, ददाहू के दो पुरुषों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिनकी उम्र 30 वर्ष और 42 वर्ष है। इसी प्रकार, कुंज विहार पावंटा साहिब के 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 5 रिपीट मामलों में सभी पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 22 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के बीच है और सभी वैली आयरन पावंटा साहिब के कामगार हैं जो पहले से ही क्वारंटीन थे। मंडी के बल्ह क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला और थुनाग का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। करसोग के शाहौट से कोरोना संक्रमित बच्ची के दादा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


वहीं, कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा के संगठनात्मक जिला प्रवक्ता के संपर्क में आने के बाद अतिरिक्त महाधिवक्ता भी पत्नी और चार साल के बेटे समेत पॉजिटिव निकला है। अतिरिक्त महाधिवक्ता गुरुवार सुबह शिमला से मंडी लौटा है।  सोलन जिले में कोरोना के 43 मामले आए हैं। इनमें बीबीएन के 41 और सोलन के दो मामले शामिल हैं। बीबीएन के रिगले उद्योग में कोरोना के आए मामलों के बाद इनके संपर्क में आए 25 लोग पॉजिटिव आए हैं। बीबीएन के रिगले उद्योग में 25 द्वितीय संपर्क वाले और सात यात्री शामिल है। स्कूल में क्वारंटीन छह लोग और चिकित्सकों के परामर्श पर रैंडम सैंपल में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सोलन में संक्रमितों के संपर्क वाले दो लोग शामिल हैं। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला में 43 लोग पॉजिटिव आए हैं जिसमें से 41 बीबीएन और दो सोलन के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


चंबा में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मेघालय से लौटा डलहौजी का 42 वर्षीय व्यक्ति और बिहार से किहार आया 37 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला हमीरपुर में दो कोरोना मामले आए हैं। सुजानपुर क्षेत्र का 66 वर्षीय बुजुर्ग और भारेजं का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शिमला जिले के रामपुर में आईटीबीपी का जवान पॉजिटिव पाया गया है। बिलासपुर में भी एक मामला पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1844 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 680 हैं। 1136 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 31 और मरीज ठीक हो गए हैं। 10 की मौत हो चुकी है और 15 राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed