{"_id":"60c628c78ebc3ebd9f3b4841","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-13-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 206 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 206 नए मामले
Sun, 13 Jun 2021 09:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:21 PM IST
सार
कांगड़ा में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हमीरपुर में मुंडखर गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सुंदरनगर की 69 वर्षीय बुजुर्ग का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। प्रदेश में अब 4777 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस- सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 206 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। 61 लोगों ने कोरोना को मात दी है। चंबा जिला में रविवार 89 लोग स्वस्थ हुए तो 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऊना जिले में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू में 3 और लाहौल-स्पीति में 5 कोरोना के मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में तीन महिलाओं सहित कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में रविवार को भोरंज उपमंडल के मुंडखर गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सोलन में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। सोलन जिले में रविवार को लगभग एक महीने बाद मौत के आंकड़े में ब्रेक लगी है। मंडी में एक की मौत हुई जबकि 23 नए मामले आए हैं। सुंदरनगर क्षेत्र की अपर बैहली पंचायत के समकाल निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग का रविवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। जिला कांगड़ा में रविवार को 189 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 71 नए मामले कोरोना मरीजों के सामने आए हैं। कांगड़ा में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
डीसीएच नूरपुर में उपचाराधीन छतरोली राजा का बाग नूरपुर की 56 वर्षीय महिला, जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल धीरा पालमपुर की 70 वर्षीय महिला, टीएमसी में उपचाराधीन इच्छी के 34 वर्षीय व्यक्ति और बल चलयार सिहोरपाई के 74 वर्षीय व्यक्ति सहित नेरचौक में उपचाराधीन भैरू स्टेन एहजू जोगिंद्रनगर मंडी की 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सिरमौर में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। शिमला में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब 4777 एक्टिव केस रह गए हैं। रविवार को 14641 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन