फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1 August 2020

Himachal Coronavirus Cases: बिलासपुर में एम्स के 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में 75 संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 10:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Aug 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर में 15, बिलासपुर में 11, ऊना में 10, सोलन में 9, कांगड़ा में आठ, मंडी में 7, चंबा में 4, शिमला में 8, कुल्लू में 2 और हमीरपुर में 1 मामला आया है। सिरमौर में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वार्ड नंबर 3 पांवटा साहिब से एक, 5 मामले पुरविया मोहल्ला नाहन,  5 शिलाई, 2 नाहन, एक आंबवाला और एक दिगाली का है। 

विज्ञापन


बिलासपुर में एम्स कोठीपुरा के निर्माण कार्य में लगे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। भराड़ी में पुलिस कर्मचारी की बेटी संक्रमित पाई गई है। आईजीएमसी की फ्लू ओपीडी में 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है। उक्त महिला जनरल पोस्ट ऑफिस शिमला की कर्मचारी है। एक मामला कसुम्पटी से आया है। रामपुर में पांच मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन

मंडी जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। गोहर पुलिस थाना के पांच कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। ये कर्मचारी संक्रमित कुक के प्राइमरी कांटेक्ट हैं। चंबा जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। श्रीनगर से लौटा सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। होली में कंपनी के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कर्मचारियों की ट्रेवल हिस्ट्री उड़ीसा, बिहार और पश्चिम बंगाल की है।

सोलन में नौ संक्रमित मामलों में एक पंचायत के 79 वर्षीय पूर्व प्रधान की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं प्रशासन बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन में कोरोना संक्रमित आईटीबीपी के जवान के संपर्क में आया उसका छोटा भाई भी कोरोना की चपेट में आ गया है।

शनिवार को 25 वर्षीय छोटे भाई की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कोरोना संक्रमित युवक भी पैरामिलिट्री में भर्ती हो चुका है और कॉल लेटर के इंतजार में है। कोरोना संक्रमित का 25 वर्षीय बड़ा भाई आईटीबीपी में सेवारत है और 21 जुलाई को उत्तराखंड से लौटा था। कुल्लू जिले के आनी में दो भाई कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दोनों संक्रमित लूहरी के रहने वाले हैं। 25 जुलाई को अमेठी से अपने घर लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed