फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases latest update for august 25

CoronaVirus in Himachal: दो महिला डॉक्टरों समेत प्रदेश में 53 नए मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Tue, 25 Aug 2020 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases latest update for august 25
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 53 नए मामले आए हैं। सिरमौर में 10, कुल्लू तीन, सोलन नौ, ऊना 11, कांगड़ा 15, मंडी तीन और शिमला में दो  कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5154 पहुंच गया है। 1324 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3748 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 164 मरीज और ठीक हो गए हैं। कोरोना से 29 की मौत हो चुकी है।  मंगलवार को सोलन जिले के नालागढ़ के पंजेहरा में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक एक निजी अस्पताल में चालक के पद पर तैनात था। सिरमौर जिले के नाहन में हिमुडा कॉलोनी से सात पॉजिटिव मामले आए हैं। नाहन अस्पताल में एक 22 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा महिला कामगार और मोगीनंद के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर कुल्लू जिले में तीन नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 258 पहुंच गया है।  सेब की पैकिंग के लिए पहुंच आजमगढ़ यूपी के तीन मजदूर संक्रमित पाए गए हैं। तीनों भुंतर में संस्थागत क्वारंटीन थे। मंडी जिले में भी तीन नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


कोरोना योद्धाओं पर संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। मंगलवार को टांडा अस्पताल के गायनी वार्ड के दो महिला डॉक्टरों समेत 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। दो डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने के बाद टांडा अस्पताल में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के अंदेशे के चलते टांडा अस्पताल के 30 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य क्वारंटीन कर दिए गए हैं। 15 मामलों में तीन मरीजों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने की वजह से चार लोगों को कोरोना हो गया है। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में भी सकोह का एक लैब तकनीशियन पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बद्दी से लौटा बनखंडी का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन


18 अगस्त को जम्मू से नरवाणा का 38 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित हुआ है। वहीं शाहपुर के नेरटी गांव का 43 वर्षीय महिला किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है। बाड़ा गांव की 43 वर्षीय महिला भी संपर्क में आने से संक्रमित पाई गई है। देहरा के नलसूहा गांव की 56 वर्षीय महिला सेना के जवान के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। 17 अगस्त को गुजरात से आया डाडासीबा का 48 वर्षीय व्यक्ति, यूरोप से इंदौरा का 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जम्मू से आया सेना का जवान जो कांगड़ा के कछयारी का रहने वाला है। कांगड़ा के बगली गांव का 67 वर्षीय बुजुर्ग संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। सैन्य अस्पताल योल में कार्यरत 22 वर्षीय युवक, 47 व 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री से पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सभी लोगों को कोविड केयर सेंटरों व सैन्य अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। सोलन जिले में भी नौ नए कोरोना मामले आए हैं। ऊना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  रामपुर बुशहर के खनेरी अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची एक महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला 22 अगस्त को खनेरी अस्पताल में गायनी सर्जरी करवाने पहुंची थी। महिला के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने खनेरी अस्पताल के दो डाक्टरों, बुशहर लैब और महिला के घर को सील कर दिया है। महिला के संपर्क में आए करीब 20 से 30 लोगों के जल्द ही सैंपल लिए जाएंगे। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed