{"_id":"5f98f7be8ebc3e75047ce68f","slug":"coronavirus-in-himachal-covid-19-cases-deaths-latest-update-for-october-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में चार संक्रमितों की मौत, एसडीएम समेत 300 पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में चार संक्रमितों की मौत, एसडीएम समेत 300 पॉजिटिव मरीज
Wed, 28 Oct 2020 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह नेरचौक मेडिकल काॅलेज मंडी में कुल्लू भूंतर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग, मनाली के सजला निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के सजाओ पीपलू निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीवानंद चौहान ने सुबह तीनों मौत की पुष्टि की है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने बताया कि जयसिंहपुर के पलेटा गांव की 94 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की टांडा में मौत हो गई है। महिला को 21 अक्तूबर को धर्मशाला अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन, पॉजिटिव आने के बाद उसे टांडा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को दिल की धमनी का रोग, मधुमेह और अन्य बीमारियां भी थीं। वहीं बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 300 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 88, शिमला 50, कुल्लू 38, किन्नौर 28, सोलन 24, कांगड़ा 27, सिरमौर 11, बिलासपुर 22, चंबा 6, हमीरपुर 4 और ऊना में 2 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में एसडीएम जोगिंद्रनगर समेत 88 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। सरकाघाट, किलिंग व थुनाग स्कूल के 22 शिक्षक व अन्य स्टाफ के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 21149 पहुंच गया है। 2646 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से 18179 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 295 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन