{"_id":"5e6654a58ebc3eeb626530fd","slug":"coronavirus-health-department-orders-regarding-india-vs-south-africa-one-day-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: स्वास्थ्य विभाग के आदेशों से भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: स्वास्थ्य विभाग के आदेशों से भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच पर संकट के बादल
Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे क्रिकेट मैच पर बारिश के साथ-साथ अब कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का भी खतरा मंडराने लगा है। कोरोना वायरस को लेकर केंद्र से स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का हवाला देकर डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने एचपीसीए को पत्र लिखकर वन- डे मैच में ज्यादा भीड़ जुटाने से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से किसी भी जगह ज्यादा भीड़ जुटने से परहेज करने के निर्देश मिले हैं। वहीं, पुलिस विभाग भी मैच के दौरान जवानों के स्वास्थ्य के लिए चिंतित है। करीब 1000 जवान तैनात किए जाएंगे, जो करीब 23000 दर्शकों की भीड़ का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि विभाग जवानों को दस्ताने और मास्क मुहैया करवाएगा। एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शेड्यूल पहले से ही बन चुका था। कोरोना वायरस उसके बाद फैला। मैच की तैयारियों को लेकर सभी तरह के इंतजाम किए जा चुके हैं। आधे से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन